Breaking News

जेवर खरीदने वालों के लिए राहत की खबर


कल तक आसमान छू रहे कीमती धातुओं के दाम मंगलवार सुबह सुस्त नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं।
मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। फरवरी महीने की डिलीवरी वाली चांदी लगभग 4120 रुपये सस्ती होकर 2,66,250 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी। चांदी की कीमतों में यह करीब 1.52 प्रतिशत की कमी है। 

No comments