जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता
जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता हो गए। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके बैग टैक्सी में ही थे।
अशोक नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिन पहले ही इंडिया आए थे। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। एसएचओ मोतीलाल ने बताया- टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने बताया- 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक ट्यूरिट वीजा पर दिल्ली आए थे।

No comments