Breaking News

राजस्थान में पेंशन पर नया अपडेट, पेंशनर्स के सत्यापन व भुगतान पर मुख्य सचिव ने दिया नया आदेश


राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पेंशनर्स का सत्यापन करने के लिए अब एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। साथ ही पेंशन भुगतान में भी एआइ तकनीक का उपयोग किया जाएगा। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इसके लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन के लिए फेस रिकॉग्निशन मोबाइल ऐप के प्रचार प्रसार किया जाएगा। पेंशन योजना के लाभार्थियों का एनालिटिक डैशबोर्ड तैयार कर पेंशन पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। 

No comments