राजस्थान में हीट मोड ऑन, फरवरी में ही तपने लगे धौरे
राजस्थान का मौसम इन दिनों एक अजीबोगरीब विरोधाभास से गुजर रहा है. जिस फरवरी महीने में लोग गुलाबी ठंड का आनंद लेते थे, वहां अब कड़ाके की सर्दी के बाद अचानक गर्मी का कहर शुरू हो गया है. मरुधरा के आसमान से बरसती सूरज की किरणें अब लोगों को दोपहर में छांव खोजने पर मजबूर कर रही हैं.
प्रदेश में गर्मी के तेवर अब पूरी तरह से समर मोड में आ चुके हैं. राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में अब बसंत की बहार है, लेकिन दोपहर की धूप तपाने लगी है. शहर की सड़कों पर चलने वाले चौपहिया वाहनों में अब खिड़कियां बंद होकर एसी चलने लगे हैं. हालांकि, रात का तापमान अब भी मिला-जुला बना हुआ है.

No comments