Breaking News

मदद करने गए लोगों पर काल बनकर टूटा ट्रक


दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 62 इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां मानवता की मिसाल पेश कर रहे लोग खुद एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। एक घायल टेंपो चालक की जान बचाने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से रौंद डाला। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए जिनमें से 3 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक तीन घायलों की स्थिति गंभीर है।

No comments