प्रेमानंद महाराज जी से मिलने का नया नियम लागू
बाबा प्रेमानंद महाराज के केलि कुंज आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकांतिक दर्शन और व्यक्तिगत वार्तालाप की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आश्रम प्रशासन ने अब नया टोकन सिस्टम लागू कर दिया है, जिससे भक्तों को पहले की तुलना में कम समय में दर्शन और मार्गदर्शन का अवसर मिल सकेगा।
नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को दिन में आकर लाइन में लगना होगा। इसके बाद शाम के समय उनके हाथ पर एक नंबर लिखा जाएगा और उन्हें एक टोकन दिया जाएगा।

No comments