खाटूश्यामजी के रींगस में ट्रक में भिड़ी कार - हास्य कवि केसर देव मारवाड़ी की सड़क हाइसे में मौत
राजस्थान के प्रसिद्ध हास्य कवि एवं शिक्षक केसर देव मारवाड़ी की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे रींगस के मिल तिराहे पर हुआ, जो खाटूश्याम के रास्ते में पड़ता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, नींद की झपकी आने से उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, केसर देव मारवाड़ी अपनी पत्नी चंदा प्रजापत के साथ शादी समारोह से वापस जयपुर लौट रहे थे. हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन उनकी पत्नी को ज्यादा चोट नहीं आई.

No comments