Óखेजड़ी बचाओ आंदोलनÓ को संतों का साथ, आज एक दिन के उपवास का आह्वान
बीकानेर में जारी 'खेजड़ी बचाओ आंदोलनÓ ने अब आध्यात्मिक रूप ले लिया है. संत सच्चिदानंद महाराज ने पर्यावरण के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए सभी पर्यावरण प्रेमियों से आज एक दिन का उपवास रखने का विशेष आह्वान किया है. महाराज ने अपील की है कि जो लोग धरना स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे अपने घरों में रहकर ही खेजड़ी की रक्षा के संकल्प के साथ व्रत रखें और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पोस्ट साझा कर इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें. इस पहल का उद्देश्य खेजड़ी के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और आंदोलन को घर-घर तक पहुंचाना है.

No comments