Breaking News

636 राशन डीलर पर 100-100 क्विंटल गेंहू की चोरी पकड़ी


राजस्थान सरकार भले ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली में नई-नई तकनीक का उपयोग करके चोरी रोकने का दावा कर रही हो। लेकिन प्रदेश में राशन का गेहूं बांटने वाले राशन डीलर सरकार से एक कदम आगे चल रहे हैं। सभी तकनीक के बावजूद राशन डीलर गेहूं की चोरी कर रहे हैं।
भजनलाल सरकार ने पिछले साल ऐसे 636 राशन डीलरों को पकड़ा है। हर डीलर के यहां 100-100 क्विंटल या उससे ज्यादा की गेहूं चोरी या गड़बड़ी पकड़ी गई। बड़ी बात यह है कि सरकार ने इनमें से भी अब तक केवल 501 राशन डीलरों पर ही कार्रवाई की है। 

No comments