Breaking News

राजस्थान में ऊर्जा विभाग का बड़ा बदलाव, बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी 'वर्चुअल कनेक्शन' की सुविधा


प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और राज्य सरकार की 150 यूनिट नि:शुल्क बिजली योजना को गति देने के लिए ऊर्जा विभाग ने बड़े बदलाव किए हैं। अब प्रदेश में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को 'वर्चुअल कनेक्शनÓ की सुविधा मिलेगी।
इस नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी उपभोक्ता ने एक शहर के घर पर सोलर लगवाया है, तो वह उसकी बिजली बचत का लाभ दूसरे जिले या शहर में स्थित अपने दूसरे मकान या फ्लैट के बिल में ले सकेगा।

No comments