वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी, स्वर्ण जडि़त प्राचीन गुफा के खुले पवित्र द्वार
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए जनवरी 2026 मकर संक्रांति के बाद से एक बेहद सुखद खबर आई है। साल के अधिकांश समय बंद रहने वाली प्राचीन और प्राकृतिक गुफा को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए फिर से खोल दिया गया है। परंपरा के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जनवरी के मध्य में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राकृतिक गुफा के द्वार खोले। यह उन भक्तों के लिए एक दुर्लभ अवसर है जो माता के मूल निवास स्थान से दर्शन करना चाहते हैं।
आमतौर पर जब यात्रियों की संख्या प्रति दिन 10,000 से कम होती है, तब प्रशासन इस संकरी प्राचीन गुफा को खोलता है।

No comments