दिल्ली एआई समिट में चोरी! हाई सिक्योरिटी के बीच स्टॉल से गायब हो गए डिवाइस
दिल्ली में आयोजित हो रहे एआई समिट के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। को-फाउंडर धनंजय यादव ने दावा किया है कि उनके कंपनी स्टॉल से एआई वियरेबल डिवाइसेज चोरी हो गए.
धनंजय यादव के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा जांच के चलते प्रदर्शनी क्षेत्र खाली कराया जा रहा था. उनका कहना है कि उस दौरान एक्सपो एरिया में आम लोगों की एंट्री बंद थी और केवल सुरक्षाकर्मियों को ही वहां आने-जाने की अनुमति थी.

No comments