Breaking News

सरकार का सख्त एक्शन! अब निजी पार्किंग वालों की मनमानी बंद, सरकारी पार्किंग रहेगी बिल्कुल फ्री


विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी में अब पार्किंग संचालक वाहन पार्किंग के मनमाने पैसे नहीं वसूल सकेंगे. यहां पार्किंग के नाम पर 100 से 300 रुपए तक वसूलने के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. जिला प्रशासन ने फाल्गुनी मेले से पहले आम भक्तों को ये राहत दी है. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि खाटूश्यामजी की सरकारी जमीन में नगर पालिका की सभी पार्किंग नि: शुल्क रहेगी. यहां यदि किसी तरह की अव्यवस्था होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि निजी पार्किंगों के लिए भी दो दिन में प्रशासन की और से राशि तय कर ली जाएंगी. 

No comments