ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में 7.72 करोड़ की प्रॉपर्टीज अटैच
प्रवर्तन निदेशालय जयपुर की ओर से मेसर्स आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने करीब 7.72 करोड़ रुपए की चल-अचल प्रॉपर्टीज को अटैच किया है। जयपुर में 139 लोगों और कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पहले सोसायटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें मुख्य आरोपी मुकेश मोदी और राहुल मोदी पर आरोप है कि उन्होंने कुछ साथियों के साथ मिलकर सोसायटी के निवेशकों और सदस्यों से करोड़ों रुपए इक_ा किए।

No comments