Breaking News

8वें वेतन आयोग के नाम पर सरकारी कर्मचारियों से हो रही ठगी


केंद्र सरकार ने अभी 8वें वेतन आयोग की औपचारिक अधिसूचना भी जारी नहीं की। इससे पहले ही कर्मचारी और पेंशनर्स में उत्सुकता का माहौल है। इसी बात का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। कहीं आपके साथ भी ठगी न हो जाए, इसकी जागरूकता के लिए कर्मचारी और पेंशनर अपने स्तर पर जानकारी भी साझा कर रहे हैं।
8वें वेतन आयोग के बहाने सरकारी कर्मचारियों को ठगने का साइबर जाल सामने आ रहा है। ठग वॉट्सएप संदेश भेजकर संशोधित वेतन की गणना कराने का लालच दे रहे हैं। ठगों की ओर से एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है। फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल का कंट्रोल बदमाशों के हाथ में पहुंच जाता है।

No comments