विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, हाथापाई की नौबत
राजस्थान विधानसभा में आज उस वक्त मर्यादाएं तार-तार होते बचीं, जब सदन स्थगित होने के बाद पक्ष-विपक्ष के विधायक आपस में उलझ गए. गाय के मुद्दे पर हुए भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी, लेकिन असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ.
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा बोलते-बोलते विपक्ष की बेंचों की तरफ जा पहुंचे और कांग्रेस विधायकों से अपनी निर्लिप्तता की बात कहने लगे. इसी दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक अशोक चांदना के साथ उनकी तीखी तनातनी हो गई. बात इतनी बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ पहुंची. माहौल गरमाता देख मंत्री जोगाराम पटेल और अन्य विधायकों ने तुरंत बीच-बचाव किया और गोपाल शर्मा को वेल से बाहर निकालकर लॉबी में ले गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.

No comments