Breaking News

8 शहरों के रोडवेज बस स्टैंड चमकेंगे:300 करोड़ खर्च होंगे, पीपीपी मॉडल पर होगा विकास;


राजस्थान में अब बस स्टैंड्स की पुरानी सूरत बदलने वाली है। 8 प्रमुख शहरों के बस अड्डों को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। जयपुर मुख्यालय से रुचि अभिव्यक्ति मंगाई गई थी, जिसमें 9 बड़े डेवलपर्स ने अपने प्रपोजल जमा किए। इन कंपनियों ने बस स्टैंड्स को आधुनिक बनाने के लिए अपने सुझाव भी सरकार को सौंपे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, इस मेगा प्रोजेक्ट में 100 से 300 करोड़ रुपये तक का निवेश होने का अनुमान है। फिलहाल जयपुर में इन प्रपोजल्स पर विचार चल रहा है।

No comments