Breaking News

भीलवाड़ा के सत्यनारायण मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी


भीलवाड़ा के भादू गांव में सत्यनारायण मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए भगवान का चांदी का मुकुट व मंदिर परिसर से एक गाय चोरी कर ली।वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी आज सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को लगी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
मामला मांडल थाना क्षेत्र का है।गांव के सत्यनारायण मंदिर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया ओर भगवान का चांदी का छत्र चुरा लिया, चोर मंदिर में बंधी गाय भी चुरा ले गए। 

No comments