Breaking News

चारधाम यात्रा से पहले झटका ! बढ़ेगा यात्री और मालवाहक वाहनों का किराया


चारधाम यात्रा से ठीक पहले उत्तराखंड में यात्रियों और मालवाहक वाहनों के किराये में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में किराया 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। निजी ट्रांसपोर्टर लंबे समय से बढ़ती लागत का हवाला देते हुए किराया संशोधन की मांग कर रहे थे। पिछली बार किराये में वृद्धि जुलाई 2022 में की गई थी।
इस बार प्रस्तावित संशोधन केवल यात्री और मालवाहक वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चारधाम यात्रा में संचालित विशेष वाहनों और स्कूली वाहनों की दरों में भी बदलाव किया जा सकता है। 

No comments