योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा
भीलवाड़ा शहर में सोशल मीडिया एक पोस्ट ने हलचल मचा दी. यहां के एक युवक को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक कथित विवादास्पद टिप्पणी करना भारी पड़ गया. इस विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में युवक को हिरासत में ले लिया गया.
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले समाज विशेष के 38 वर्षीय युवक को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने डिटेन कर लिया है.

No comments