Breaking News

नक्की झील बोटिंग टेंडर रद्द: एकल पीठ के निर्णय को डबल बेंच में नगर पालिका देगी चुनौती


माउंट आबू के नक्की झील बोटिंग मामले में नगर पालिका राजस्थान हाईकोर्ट के एकलपीठ के निर्णय को डबल बेंच में चुनौती देगी। राजस्थान हाईकोर्ट के महाधिवक्ता राजेश पंवार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा डबल बेंच में अपील दायर करने की तैयारी की जा रही है। यह अपील जल्द ही डबल बेंच के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
यह अपील दायर होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नगर पालिका द्वारा प्रस्तुत चुनौती को डबल बेंच स्वीकार करती है या एकल पीठ के निर्णय को बरकरार रखती है।

No comments