होली पर ऋषिकेश जाने वालों के लिए खुशखबरी:उदयपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
होली के त्योहार पर घर जाने वाले और घूमने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए उदयपुर सिटी से योग नगरी ऋषिकेश के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन मार्च के पूरे महीने में कुल 5 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 3 मार्च से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

No comments