सूरतगढ़ आर्मी कैंट में हॉकी टूर्नामेंट 7 से
श्रीगंगानगर जिले केे सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन में सैनिकों का हॉकी टूर्नामेन्ट 7 फरवरी से शुरू होगा।
इस टूर्नामेंट को लेकर श्रीगंगानगर के खालसा कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को बीएसएफ और सूरतगढ़ आर्मी के जवानों के बीच तैयारी अभ्यास हॉकी मैच खेला गया। 7 फरवरी को सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन के खेल मैदान में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों की टीमों के बीच हॉकी मैच खेले जाएंगे। इसमें आर्मी और बीएसएफ की कई टीमों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
No comments