Breaking News

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा मनरेगा बचाओ, मजदूर बचाओ की मांग को लेेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया गया।
इससे पूर्व जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ से जुड़े शिक्षक भगत सिंह चौक के नजदीक सिविल लाइन स्थित सांसद निवास पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में केन्द्रीय भाजपा सरकार की मनरेगा को समाप्त करने की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। 
कलक्ट्रेट के समक्ष विकास गौड़, सेवानिवृत शिक्षक अभिमन्यु सिंह भदौरिया आदि शिक्षकों ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मनरेगा समाप्त करने साजिश रच रही है और धीरे-धीरे मनरेगा को समाप्त करने का काम कर रही है। 

No comments