महंत रामस्वरूप बागडिय़ा की पुण्यतिथि पर श्री रामायण पाठ शुरू
श्रीगंगानगर के चानणा धाम में ब्रह्मलीन भक्त शिरोमणि महंत रामस्वरूप बागडिय़ा की छठी पुण्यतिथि के उपलक्ष में मंगलवार प्रात: 9.15 बजेे से श्री रामायण पाठ शुरू किया गया।
इससे पूर्व भक्त शिरोमणि महंत रामस्वरूप बागडिय़ा महाराज के परिवार एवं गुरुगद्दी पर विराजमान महंत गोपीराम बागडिय़ा द्वारा पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी ऋषिकुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुजारी रामचन्द्र शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा-पाठ करवाया गया।

No comments