Breaking News

जिला प्रशासन ने शुरू की आगामी चुनाव की तैयारी


श्रीगंगानगर में पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 
निर्वाचन विभाग के भण्डारगृह में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी चुनाव संबंधी तैयारी में जुटेे हुए हैं। मंगलवार को निर्वाचन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मतदान के लिए उपयोग में ली जाने वाली स्टेशनरी सहित अन्य सामान जुटाने और व्यवस्थित करने में जुटे रहे। आगामी दिनों में इस कार्य में और तेजी आएगी।  इस दौरान एक दर्जनभर कर्मचारी-अधिकारी मतदान संबंधित कार्य में जुटे हुए हैं।

No comments