Breaking News

हेरोइन तस्करी के आरोपी पति-पत्नी सहित तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर


श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पुलिस द्वारा हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार पति-पत्नी सहित तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
जांच अधिकारी, पदमपुर पुलिस थाना प्रभारी सुमन जयपाल ने बताया कि श्रीकरणपुर पुलिस थाना प्रभारी रजीराम ने गांव 31 एच श्रीकरणपुर निवासी राजू सिंह, करणपुर के वार्ड नम्बर 2 में रहने वाले जसवीर सिंह उर्फ मोनी व इसकी पत्नी वीरपाल कौर को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 100 ग्राम हेरोइन व कार बरामद की थी। 

No comments