फसलवार स्केल ऑफ फाइनेंस तय करने को जिला स्तरीय तकनीकी कमेटी की बैठक
श्रीगंगानगर में राजस्थान राज्य सहकारी बैंक के निर्देशानुसार फसलवार, पशुपालन एवं मत्स्य पालन के लिए वित्तमान (स्केल ऑफ फाइनेंस) निर्धारित करने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्केल ऑफ फाइनेंस के मापदण्डों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा फसलवार मापदण्ड तय करते समय किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कृषि सहित संबंधित विभागों से सुझाव लेने पर भी जोर दिया।

No comments