Breaking News

राष्ट्रीय कराटे में कांस्य पदक जीतने पर कार्तिक छाबड़ा का भव्य स्वागत


सादुलशहर में 69वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले सादुलशहर के खिलाड़ी कार्तिक छाबड़ा के नगर आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रेलवे स्टेशन पहुंचते ही खेल प्रेमियों व नगरवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया, जिसके बाद शहर के मुख्य मार्गों से विजय रैली निकाली गई।
सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने कार्तिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No comments