कांग्रेस का किसान सम्मेलन प्लान, आज डोटासरा-रंधावा की बड़ी बैठक
मार्च में श्रीगंगानगर में होने वाले कांग्रेस किसान सम्मेलन को लेकर आज दोपहर 3:00 बजे पीसीसी मुख्यालय (जयपुर) में महत्वपूर्ण बैठक होगी. प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के नेताओं सहित सभी जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है. किसान सम्मेलन के जरिए कांग्रेस प्रदेश में बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी में है.

No comments