राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली धमकी; 4 महीने में 11वीं बार मेल
राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर ईमेल के जरिए धमकी मिली है. यह अब तक की 11वीं धमकी है, जिससे न्यायिक हलकों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और एतिहातन हाईकोर्ट परिसर में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
गौरतलब है कि हाईकोर्ट को पहली धमकी गत 31 अक्टूबर को मिली थी, जिसके बाद दिसंबर में 5 बार और फरवरी माह में अब तक 5 बार धमकी मिल चुकी है.

No comments