Breaking News

बच्चा चोरी की आशंका में महिला पकड़ी, चॉकलेट का लालच देकर बरगलाने का आरोप




प्रतापगढ़ शहर की संत गली में बीती रात बच्चा चोरी की आशंका को लेकर भारी हंगामा हो गया. यहां एक संदिग्ध महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है. आरोप है कि महिला बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने बरगला रही थी, लेकिन बच्चों के शोर मचाने पर वह भागने लगी, जिसे भीड़ ने दबोच लिया. महिला खुद को निंबाहेड़ा की रहने वाली और भिक्षावृत्ति करने वाली बता रही है, हालांकि उसके साथ दो अन्य व्यक्तियों के होने की भी जानकारी सामने आ रही है. पुलिस फिलहाल महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है. 

No comments