राजस्थान में दिन का तापमान 35 डिग्री पहुंचा:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि; उत्तराखंड में बर्फबारी
राजस्थान में फरवरी में ही तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान 35 तक पहुंचा है। यहां बाढ़मेर का तापमान इतना रहा। 20 से ज्यादा शहरों का तापमान 30 डिग्री या इससे ज्यादा रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में मिनिमम टेम्परेचर 16 डिग्री के आस-पास है। इधर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का असर है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई। 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।

No comments