गिरदावर कल से राजस्व मंडल पर देंगे धरना
राजस्थान के भू अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) कल व 27 फरवरी को राजस्व मण्डल के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नियमित डीपीसी नहीं करने और राज्य सरकार की सहमति के बाद भी सरकार के आदेश की पालना नहीं करने के विरोध में होने वाले धरने में प्रदेशभर के गिरदावर जुटेंगे।
राजस्थान कानूनगो संघ के अनुसार- राजस्व मण्डल द्वारा कार्मिक विभाग की सहमति के बाद भी जोधपुर संभाग की रिव्यु डीपीसी के लिए राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं की जा रही है। मण्डल द्वारा वर्ष 2025-26 की आईएलआर से नायब तहसीलदार पद के लिए नियमित डीपीसी नहीं की जा रही है।

No comments