राजस्थान में बसों की हड़ताल : टिकट के 20 करोड़ लौटाए, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने पुलिस सुरक्षा मांगी
निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। सरकार और ऑपरेटर्स के बीच वार्ता बेनतीजा रहने से प्रदेशभर में करीब 35 हजार स्लीपर, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसें बंद हैं।
हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के साथ होली पर घर जाने वाले पैसेंजर्स को हो रही है। वहीं, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का दावा है कि मंगलवार को एडवांस टिकट के लिए करीब 20 करोड़ रुपए रिफंड किए। इधर परिवहन विभाग का दावा है कि लोक परिवहन बस वाले ऑपरेटर्स हड़ताल में शामिल नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने उन बसों के ड्राइवर्स, सवारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को लेटर लिखा है।

No comments