निठार की पहाडिय़ों पर पैंथर का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत
भरतपुर के निठार गांव की पहाडिय़ों पर पैंथर का मूवमेंट देखे जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और पैंथर की तलाश में जुट गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की मांग की है. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी पैंथरों का मूवमेंट देखा जा चुका है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने ग्रामीणों को वन क्षेत्र की ओर न जाने की सख्त चेतावनी दी है.

No comments