पीएम मोदी आज से 2 दिनों की इजरायल यात्रा पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर जाएंगे। नौ वर्षों में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच हो रही इस यात्रा को भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बता दें कि इजरायल और हमास में भी बहुत समय युद्ध चल रहा था, लेकिन अभी शांति है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम के दौरे से पहले इजरायल के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर भी बाते आगे बढ़ सकती है।

No comments