अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल सीज
राजस्थान के सिरोही जिले में नियम विरुद्ध संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ चिकित्सा विभाग और प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पिंडवाड़ा के वेद ओर्थोपेडीक अस्पताल और रेवदर के करोटी गांव स्थित कृष्णा हॉस्पिटल को दस्तावेजों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है.
पिंडवाड़ा में उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़ और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने वेद ओर्थोपेडिक अस्पताल का निरीक्षण किया.

No comments