Breaking News

जयपुर में ज्वेलरी फर्म की आठ-किलो चांदी लेकर कारीगर फरार


जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी निर्यातक फर्म से करीब 7 किलो 940 ग्राम चांदी लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। पीडि़त फर्म संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सुदर्शनपुरा इंडस्ट्रियल एरिया निवासी उम्मेद सिंह धुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह यू.वी. ओवरसीज फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो ज्वेलरी निर्माण और निर्यात का कार्य करती है। उनकी फर्म में करीब 600 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि कई कारीगर घर पर जेवर बनाकर सप्लाई करते हैं।

No comments