ट्रक में घुसी सब्जी से भरी पिकअप:लिफ्ट लेकर जयपुर ड्यूटी पर जा रहे दो कॉन्स्टेबल और ड्राइवर घायल
पाली में हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में सब्जी से भरी पिकअप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में ड्राइवर और लिफ्ट लेकर ड्यूटी पर जा रहे दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। तीनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गुंदोज चौकी प्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया- उदयपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

No comments