राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, गर्मी बढ़ेगी
राजस्थान में तापमान चढऩे के साथ ही सर्दी कमजोर होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान जताया है।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर के एरिया में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुआ।

No comments