जैसलमेर में सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण:बस स्टैंड के पास बन रही थी 20 अवैध दुकानें
जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे में सरकारी जमीनों पर चल रहे अवैध निर्माण को देर रात तोड़ा गया। शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद सीईओ रश्मि रानी की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे।
जांच में सामने आया था कि मोहनगढ़ कस्बे के बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर 20 अवैध दुकानों का निर्माण किया जा राह था। रिपोर्ट आने के बाद पंचायत प्रशासन और पुलिस टीम ने मिलकर देर रात अतिक्रमणों को हटाया गया।

No comments