Breaking News

6 हजार की नौकरी करने वाले को मिला 2 करोड़ का नोटिस


यह चौंकाने वाला मामला यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का है. यहां डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रहने वाले युवक को जीएसटी विभाग ने करीब 2 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने का नोटिस भेजा है. इसको लेकर पीडि़त ओम प्रकाश वर्मा हैरान और परेशान है. युवक का कहना है कि मैं गरीब आदमी हूं. छह-सात हजार रुपये की नौकरी करता हूं. मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है.
दरअसल, ओम प्रकाश डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवाठिया मुस्तकहम गांव का रहने वाला है. उसे जीएसटी विभाग की तरफ से 1,99,42,313 रुपये टैक्स जमा करने का नोटिस मिला. 

No comments