बाड़मेर में सोलर प्लांट से चुराई लाइट केबल, 4 गिरफ्तार
बाड़मेर में सोलर प्लांट केबल चोरी चार गिरफ्तार किए गए हैं। चूली और भादरेश प्लांट से तांबे की केबल बरामद हुई है और आरोपियों पर पहले से भी केस दर्ज हैं। ग्रामीण थाना पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत कार्रवाई करते हुए चूली और भादरेश स्थित सोलर प्लांटों से तांबे की केबल चोरी के दो मामलों का खुलासा किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार विश्नाराम के खिलाफ चोरी के 4 केस दर्ज हैं। जोगाराम पर 3 केस दर्ज हैं। पर्बतसिंह के खिलाफ चोरी के 5 और एक मारपीट का मामला दर्ज है।

No comments