फास्टैग का 'एनुअल पास बनवाने जा रहे हैं तो ठहरिए, गूगल सर्च पर बिछा है साइबर ठगों का जाल
यदि आप अपने वाहन के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के फास्टैग का एनुअल पास बनवाने या रिन्यू करने की सोच रहे हैं, तो संभल जाइए। साइबर ठगों ने अब आमजन की जेब पर डाका डालने का बेहद शातिर और नया तरीका तलाशा है। ठग गूगल सर्च को हथियार बनाकर एनएचएआई की हूबहू फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को शिकार बना रहे हैं। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) संजय अग्रवाल ने इस नए फिशिंग स्कैम को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है।

No comments