यात्रियों के राहत की खबर,वडोदरा-गोरखपुर 5-5 फेरे करेगी
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा वडोदरा -गोरखपुर-वडोदरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी वडोदरा-गोरखपुर का संचालन 23 फरवरी एवं 02, 09, 16, 23 मार्च 2026 सोमवार को कुल 05 फेरे के लिए किया जाएगा।
इसी प्रकार गाड़ी गोरखपुर-वडोदरा का संचालन 25 फरवरी व 04, 11, 18, 25 मार्च 2026 बुधवार को कुल 5 फेरे के लिए किया जाएगा।

No comments