तेज रफ्तार कार चाय-सब्जी की दुकान में घुसी:ड्राइवर फरार
झुझुंनू के गुढ़ागौडज़ी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चाय और सब्जी की दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान पर बैठे एक युवक के दोनों पैर कुचल गए और दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल युवक की पहचान नागौर निवासी 23 वर्षीय सुनील लाहौर पुत्र जेताराम लोहार के रूप में हुई है। सुनील गुढ़ागौडज़ी में रहकर डिफेंस की तैयारी कर रहा था। हादसे के वक्त वह बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान पर किसी साथी का इंतजार कर रहा था।

No comments