Breaking News

सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी:सवा किलो चांदी की मूर्ति भी ले गए


उदयपुर के सलूंबर के धारोद गांव में एक सूने मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने शुक्रवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में सवा किलो चांदी की भगवान की मूर्ति भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, करणसिंह पुत्र गौतमसिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान देर रात बदमाशों ने उनके मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों और पेटियों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया।

No comments