Breaking News

पाली के खेत में अवैध कपड़ा धुलाई प्लांट तोड़ा:रंगीन केमिकल पानी से 300 बीघा गेहूं सिंचाई, मशीनरी जब्त


पाली जिले के तखतगढ़ क्षेत्र के भाचुंदा गांव में एक खेत में बनाए गए अवैध होदों को प्रशासन ने तोडऩे की कार्रवाई की। मौके से मशीनरी भी जब्त की। इसके साथ ही चौकाने वाली बात यह सामने आया कि इन होदों में फैक्ट्रियों के रंगीन थान धोने के बाद जो दूषित रंगीन पानी निकला तथा उससे ही सिंचाई करने की बात सामने आ रही है। ऐसे में प्रशासन इसकी पूरी जांच कर फसल को भी नष्ट करने की कार्रवाई करेगा।

No comments