Breaking News

सीआरपीएफ की बस नहर में गिरी; सात जवान घायल


आज शनिवार को श्रीनगर के डगपोरा इलाके में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर उस दौरान हुआ, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  का एक बुलेटप्रूफ बंकर के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वजिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई।
उन्होंने कहा कि घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सौरा में शिफ्ट किया गया।

No comments